RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: –

“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के फैले अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के पृथ्वी पर आगमन, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की ऐतिहासिक घटनाओं का प्रतीक है। करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के उनके शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अनेक चुनौतियों का सामना कर रही आज की दुनिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें शांति, सहिष्णुता और पारस्परिक सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस शुभ अवसर पर, आइए हम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और एक शांतिपूर्ण, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

Related posts

छैल छबीले ग्वाल बाल संग खेलत होरी…!

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली, शिकायतों का हो त्वरित समाधान: अति. मुख्य सचिव, ऊर्जा

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट मीटर से गरीबों का हो रहा शोषण:पूर्व विधायक अनवर आलम

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अमीन के पद पर चयनित 38 अमीनो को बाटे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment