RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मंत्री जीवेश कुमार ने 10.5 करोड़ रुपए के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कुल 68 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

समाहरणालय सभागार में जन प्रतिनिधियों संग की बैठक।

राजस्व वृद्धि सहित लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का दिया निर्देश।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।भोजपुर समाहरणालय आरा के प्रांगण में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार द्वारा लगभग 10.5 करोड़ रुपये की लागत से भोजपुर जिला के सभी नगर निकायों में संचालित कुल 68 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन रिमोट के माध्यम से किया गया।शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत मंत्री ने नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली में वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना को गति प्रदान करने, प्रशासनिक भवन एवं सम्राट अशोक भवन निर्माण हेतु भूमि चयन, एम.आर.एफ. सेंटर निर्माण हेतु भूमि चिह्नित कर शीघ्र निविदा प्रकाशन, नल-जल योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा बुडको द्वारा लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं इसके विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,राधा चरण शाह (बिहार विधान परिषद सदस्य), श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (बिहार विधान परिषद सदस्य),आरा नगर निगम की महापौर इन्दु देवी, उपमहापौर पुनम देवी, सभी नगर निकायों के सभापति, उप सभापति, वार्ड पार्षद, जिला पदाधिकारी भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त आरा नगर निगम, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बुडको आरा के प्रबंध निदेशक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, वरीय उपसमाहर्ता भोजपुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री निवास में खूब उड़े अबीर गुलाल,पारंपरिक होली गीत और नृत्यों की प्रस्तुति से चढ़ा होली का खुमार।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

संन्यासी ब्रह्मचारी के हवस का शिकार बनी किशोरी

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र संचालन के लिए त्वरित अन्वेषण की दिशा में एक और कदम उठाया।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘बकरी’ नाटक का मंचन : राजनीति और अंधविश्वास पर तीखा व्यंग्य।

rktvnews

भोजपुर:मध्यकालीन संतों के पास था ज्ञान का अक्षय भंडार :प्रो मृत्युंजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment