
पीरो/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।संघर्ष सेवा समिति द्वारा रक्तदान महादान सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत जेनरल श्री कृष्ण सिंह , श्रीराम कथावाचक गोविंदाचार्ज जी महाराज , मुखिया समरेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद वीर सपूत अमर क्रांति राजगुरु,सुखदेव और भगत सिंह की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में 30 युवा ने स्वैच्छिक रक्तदान किए। सभी युवाओं ने हंसते हुए कहा कि शहीदों की याद में हम सभी भी समाज सेवा के लिए अपना रक्तदान कर एक कुर्बानी के सम्मान योगदान दे रहे है। मुख्य अतिथि जनरल श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि जिस उम्र में राजगुरु सुखदेव और वीर भगत सिंह ने देश के लिए 22 और 23 वर्ष में अपने प्राणों का बलिदानी दिया ठीक उसी प्रकार मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सभी रक्तवीरो ने अपनी रक्ताहुति दी । जो अत्यंत प्रशंसनीय और उतम सेवा है। जिसको हम नमन करते है।
कथावाचक गोविंदाचार्ज जी महाराज ने संघर्ष सेवा समिति सहित सभी रक्तदाता को आशीर्वाद दिया और लंबी उम्र की कामना की। अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा कि जन सरोकार के लिए संस्था दृढ़ संकल्पित है और हमारा लक्ष्य है। उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ,नवीन कुमार ,सुजीत कुमार,समीर कुमार, मुखिया महेंद्र प्रसाद , सामाजिक कार्यकर्ता शशि सिंह कुशवाहा ,पंकज सिंह,सुरेंद्र सिंह,सतीश राय,राधेश्याम सिंह, निरंजन सिंह,अमित दुबे रक्तदाता युद्ध में विकाश पांडे, सुधीर पाण्डेय, श्रीराम शर्मा, चितरंजन शर्मा,दीपक सिंह, मृत्युंजय सिंह, चंदन कुमार,कमलेश जी, जैकी कुमार , रविशंकर प्रसाद, रोहित कुमार ,संजय राय,मुकेश कुमार इत्यादि सम्मिलित हुए।

