RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:यूथ हॉस्टल्स शाहाबाद से राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग के लिए मुन्ना कुमार रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, शाहाबाद इकाई के सदस्य मुन्ना कुमार राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग सह प्रशिक्षण अभियान- ‘देवरिया ताल चोपता तुंगनाथ चंद्रशिला 2026’ के लिए बिहार राज्य के एकमात्र प्रतिभागी के रूप में रवाना हुए, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 12500 फीट की है यह अभियान पांच रात्रि छ: दिनों का है। चोपता एक बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो पंछी प्रेमियों और वन्य जीव फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग के समान है,जो अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां पाई जाने वाली पक्षियों की प्रचुर प्रजातियां और सबसे ऊंचा भगवान शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर इस क्षेत्र के मुख्य आकर्षण के केन्द्र हैं।
मुन्ना कुमार की सफल सुखद और प्रेरक अभियान के लिए शाहाबाद इकाई के अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ अरशद एकराम, डॉ अरूण कुमार, चेयरमैन रमाकांत सिन्हा, सचिव सोनू कुमारी, लोकनाथ सिंह, अजय जैन, कमलेश कुमार सिंह आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

चतरा :मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार राजग की देन: मंगल पांडे

rktvnews

डुमरॉव : विश्वविद्यालय के कुलानुशासक के निधन पर डी० के० कॉलेज में शोक सभा।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता सेमिनार एवं शपथ ग्रहण” समारोह आयोजित।

rktvnews

12 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment