RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:रिवोल्यूशन फिजिक्स ने इंटर के एग्जाम में फिर दबदबा बनाया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।रिवोल्यूशन फिजिक्स ने इसबार भी इंटर के एग्जाम में धमाल मचाया है। कल जारी रिजल्ट में रिवोल्यूशन फिजिक्स के कई छात्रों ने फिजिक्स में बाजी मारा है। कोचिंग के दर्जनों छात्रों ने फिजिक्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। संस्थान के छात्र सौरभ कुमार ने फिजिक्स में 95 अंक, राज सुमित और शौर्य ने 93 अंक,आस्था कुमारी ने 92 अंक, साहिल कुमार ने 92 अंक,उज्जवल अंशी,सलोनी रागनी विनय समेत कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। वही लगभग 100 से ज्यादा छात्रों ने 80 प्लस अंक फिजिक्स में प्राप्त किया है। संस्थान के निदेशक मीना सर नवोदय वाले ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों ने पढ़ाई में काफी मेहनत किया है जिसका परिणाम है कि संस्थान का रिजल्ट बेहतर हुआ है। कई अभिभावकों ने बताया कि मीना सर का पढ़ाने और समझाने का तरीका काफी बेहतर है। जिनके उचित मार्गदर्शन में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है ।

Related posts

भोजपुर:भागवत कथा में भगवान में नाम के महत्व पर हुई चर्चा।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

आईआरईडीए ने नई दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर में कागजरहित व्यवसाय केंद्र की स्थापना की।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में शोकसभा! भूतपूर्व कुलसचिव गंगाजलीवाले और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

Leave a Comment