आकांक्षी प्रखंड के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की गहन समीक्षा।

गर्मी में न हो पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या।
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)24 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को उप विकास आयुक्त ने सारवां आकांक्षी प्रखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न इंडिकेटर्स जैसे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास एवं वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन सारवां प्रखंड सभागर में आयोजित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य किया जा सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना ,मनरेगा के अंतर्गत पूर्व की लंबित विभिन्न योजनाओं जैसे बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना,पोटो हो खेल योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, डोभा,टी.सी.बी आदि योजनाओं की पंचायतवार गहन समीक्षा की गयी एवं विभागीय निर्देश के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। आगे बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों को दिया। साथ ही अधिकारियों को खराब चापाकल और जल मीनार की मरम्मत करने, सभी गांवों में नियमित पानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप और बिजली संयंत्र लगवाने के लिए प्रेरित करने, लंबित आवेदनों का तेजी से निपटारा करने और योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के पश्चात उप विकास आयुक्त ने विभिन्न संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां, मुखिया, विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड समन्वयक, के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।


