RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:कुमैठा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में बच्चों हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा होगी उपलब्ध: उपायुक्त

गुणवत्तापूर्ण तरिके से ससमय करे कार्यों को पूर्ण:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)24 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को कुमैठा स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने स्टेडियम में बन रहे अंतराष्ट्रीय स्तर का सिनथेटिक एथलेटिक ट्रैक (8 लेन), फुटबॉल ग्राउंड, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड एवं 6 हजार लोगों के बैठने हेतु स्टेडियम में कवर्ड गैलरी के चल रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते तय समय अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एजेंसी और संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कुमैठा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फिटनेस सेंटर को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दो मे चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।आगे बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि खिलाड़ियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता व एजेंसी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन ग्राम बंदरचुआँ में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment