RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)24 मार्च।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में जिला कौशल विकास, अंचल कार्यालय देवघर, सारठ, जिला विशेष भू अर्जन कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला शिक्षा कार्यालय, मईया सम्मान योजना से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

Related posts

नई दिल्ली:जश्न-ए-जम्हूरियत: लोकतंत्र और हिंदुस्तानियत का उत्सव: इंद्रेश कुमार

rktvnews

पटना:वज्र का सीना ख़ुशबू सा दिल जिसका होता है, वह पिता होता है : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रायपुर : तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी।

rktvnews

भारत और अफ्रीका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए काम करेंगे: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामोजी राव के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment