RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 मार्च। भोजपुर जिला शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे दो दिवसीय बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मे किया जायेगा। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग मे उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विचार विमर्श हेतू एक मंच प्रदान करना है। यह सम्मेलन 7 और 8 अप्रैल 2026 को होगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात शिक्षाविद, शोधकर्ता, नीति-निर्माता एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे जिनमे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूके), ईरान, श्रीलंका सहित भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्वान अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन उच्च शिक्षा मे नवाचार, तकनीकी समावेशन एवं नीति-निर्माण के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा मे एक सार्थक पहल है। शोध सार जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। पूर्ण शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। चयनित शोध पत्रों को आईएसबीएन युक्त संपादित पुस्तक अथवा समकक्ष समीक्षित (पीर-रिव्यूड) जर्नल मे प्रकाशित किया जायेगा।

Related posts

पटना:साइबर हैकथॉन 2025 का समापन।

rktvnews

वैशाली:शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ : जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिकल सेल रोग के साथ 2047 के बाद कोई बच्चा जन्म नहीं ले : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: 30 मार्च तक वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में नहीं मिली छूट तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

पीलीबंगा में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम व एस.एस.पी द्वारा संयुक्त रूप से लोक सभा निर्वाचन को लेकर मीडिया को दी गई अहम जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment