RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सिकट में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)21 मार्च। शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, अंतर्गत चिनिया प्रखंड के बेता पंचायत के ग्राम सिकट में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में जल अर्पण दिवस के महत्व यथा- भूजल का रिचार्ज, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख, चिनियां, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा के साथ साथ बेता पंचायत के मुखिया के द्वारा भी जल संचय के बारे में विस्तार से बताया गया। जल अर्पण दिवस में उपस्थित सभी ग्रामीणों के साथ साथ जलसहिया, सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों को कार्यपालक अभियंता ने शपथ दिलाया। साथ ही उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा जल अर्पण करते हुए जल संचय का संदेश उपस्थिति ग्रामीणों के बीच दिया गया। जिला समन्वयक अनुज श्रीवास्तव एवं नवनीत उपाध्याय के द्वारा भी अपने वक्तव्य में पेयजल आपूर्ति का रखरखाव, वर्षा जल संचयन, जलकर शुल्क के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अंत में जलमीनार एवं नल को रक्षा सूत्र बांधते हुए उसके सुरक्षा एवं रख रखाव का संदेश भी ग्रामीणों को दिया गया।

Related posts

प्रत्येक गुरुवार को आरा में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल।

rktvnews

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

व्यंग्य-आलेख:दाल देख और दाल का पानी देख!🤪

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

मध्य प्रदेश में जनाधार बढ़ाने में जुटा अपना दल (एस), डॉ अतुल मलिकराम की सक्रिय भूमिका से संगठन को मिली नई ऊर्जा।

rktvnews

Leave a Comment