विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा में अपनी तकनीकी उत्कृष्टता दिखाई।
RKTV NEWS/पटना (बिहार)27 जून।आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी समाधान हेतु युवाओं के तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय ” Cyber Hackathon 2025″ का गुरुवार को का समापान हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 25-26 जून 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से छात्रों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में नैयर हसनैन खान, अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से अवगत कराया गया। उन्होंने युवाओं को समाजोपयोगी, पीड़ित-केंद्रित तकनीकी समाधान विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रतिभागियों के बीच Problem Statements वितरित किए गए, जिन पर 24 घंटे के भीतर समाधान प्रस्तुत करने की चुनौती दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए तकनीकी टूल्स का विकास करना था। प्रतिभागियों को 24 घंटे का समय देकर वास्तविक साइबर Problem Statements जैसे- वॉयस फ्रॉड मिटिगेशन, AI आधारित थ्रेट डिटेक्शन व एलिमिनेशन, डॉक्यूमेंट सुरक्षा, फिशिंग डिटेक्शन, स्पैम अलर्ट सिस्टम, फेक न्यूज विश्लेषण, बैकिंग मनी लॉन्ड्रिग पहचान, मोबाइल फॉरेंसिक टूल्स, VoIP कॉल्स ट्रेसिंग आदि का समाधान प्रस्तुत करने की चुनौती दी गई थी, जिसे दूसरे दिन सभी 14 टीमों ने अपने-अपने समाधान प्रस्तुत किए। जिनका मूल्यांकन आइडिया, डिज़ाइन, तकनीक और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर) संजय कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ० मानवजीत सिंह ढिल्लों, C-DAC पटना के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (साइबर) अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक (साइबर) विनय तिवारी एवं C-DAC के विशेषज्ञ सम्मिलित थे।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत presentations में जमीनी स्तर की समस्याओं को समझकर उनके व्यावहारिक समाधान देने की गहराई नजर आई। सभी प्रतिभागियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
विजेता टीमें
प्रथम पुरस्कार टीम :- The Eagle Eye (IIIT Ranchi) हर्ष वर्धन, साहिल कुमार, ज्ञान प्रकाश
द्वितीय पुरस्कार टीम: Warrack (Amity University, Noida) अंजली कुमारी, श्रेया तिवारी, अब्दुल समद अली, प्रण्या, रोनित
तृतीय पुरस्कार टीम :- Syntax Weavers (Chhatrapati Shahuji Maharaj University, Kanpur) – नमन, निखिल, सूर्यांश, आदित्य, नव सृजन
विजेता टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए
प्रथम पुरस्कार:30,000/-
द्वितीय पुरस्कार:20,000/-
तृतीय पुरस्कार:10,000/-

आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना और C-DAC ने इस आयोजन के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों, मेटर्स और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की योजना बनाईगी।

