RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऐतिहासिक गांव एकवना घाट पुस्तक गांव के लिए ग्रंथ एवं पुराण है :आशुतोषानंद गिरी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।एकवना घाट गांव के शंकराचार्य मठ में सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का वार्षिक आयोजन बड़े ही धूम-धाूम से संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य वासुकीनाथ पाठक के देख-रेख में दर्जनों विद्वान ब्राह्मण यज्ञशाला में पूजन कार्यक्रम में लगे रहे। मुख्य जजमान एकवना पंचायत के मुखिया पिंकी देवी पति संजय सिंह तथा बसंत सिंह एवं उनकी पत्नी थी। उक्त अवसर पर कैलाश मठ वाराणसी के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी जी महाराज के अध्यक्षता में यह यज्ञ विशाल स्वरूप में हुआ।
इस अवसर पर भोजपुरी भाषा के लिए गीतकार एवं कहानीकार कुमार अजय सिंह ने महाराज जी के प्रति एक राष्ट्रीय भजन “हैं आशुतोष आप”, “ऐतिहासिक गांव एकवना घाट” का अंक स्वामी आशुतोषानंद गिरी को समर्पित किया।जिसे मंच से दिखाकर अपने शिष्यों तथा जनता जनार्दन से कहा कि यह पुस्तक एकवना गांव के लिए ग्रंथ एवं पुराण है। यह पुस्तक हर घर में रखना चाहिए। इस पुस्तक में पन्द्रह पुस्त के पूर्वजों का वंशावली हैं। स्वामी जी ने कहा कि कुमार अजय सिंह इस गांव के अतुल्य निधि हैं। उपस्थित लोगो में तेतर सिंह, दारा सिंह, गुपुत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नंदजी चंद्रवंशी, पियर सिंह, अखिलेश्वर पाठक, नागा जी, मंटु सिंह सहित सैकड़ों लोग थे।

Related posts

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाने के लिए नई दिल्ली में ‘रन फॉर सन’ मैराथन की मेजबानी की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना के योग शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ओड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

बिहार:पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं!व्यक्तिगत रुचि ले शिकायतों को दूर करें अधिकारी:मोनिका गुप्ता

rktvnews

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: डेटा की तरह सस्ती होगी AI, जियो जोड़ेगा भारत को ‘इंटेलिजेंस एरा’ से।

rktvnews

Leave a Comment