RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: डेटा की तरह सस्ती होगी AI, जियो जोड़ेगा भारत को ‘इंटेलिजेंस एरा’ से।

7 साल में करेंगे ₹10 लाख करोड़ निवेश, जामनगर में गीगावॉट-स्केल AI इंफ्रा।
शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के लिए AI प्लेटफॉर्म लॉन्च।
AI, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विज़न को नई गति देगा: अंबानी

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 19 फरवरी। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ऐलान किया कि जिस तरह जियो ने देश में डेटा सस्ता किया, उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी आम भारतीय तक किफायती दरों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता” और जियो देश को इंटरनेट युग के बाद अब “इंटेलिजेंस एरा” से जोड़ेगा।
इस दिशा में जियो और रिलायंस इंड्स्ट्रीज अगले सात वर्षों में ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। अंबानी ने कहा कि यह निवेश भारत में मजबूत AI ढांचा खड़ा करने और आने वाले दशकों के लिए आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
कंपनी जामनगर में चरणबद्ध तरीके से मल्टी-गीगावॉट AI-रेडी डेटा सेंटर पार्क विकसित कर रही है। 2026 के अंत तक 120 मेगावॉट क्षमता शुरू करने का लक्ष्य है, जिसे आगे गीगावॉट स्तर तक बढ़ाया जाएगा। यह पूरा ढांचा ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगा। साथ ही जियो अपने नेटवर्क के जरिए देशभर में ऐसी कंप्यूट क्षमता उपलब्ध कराएगा, जिससे AI सेवाएं कम लागत और तेज़ गति से लोगों, दुकानों, स्कूलों, अस्पतालों और खेतों तक पहुंच सकें।
अंबानी ने जोर देकर कहा कि जियो AI भारतीय भाषाओं में काम करेगा, ताकि किसान, युवा, छात्र और छोटे व्यवसायी अपनी भाषा में इसका लाभ उठा सकें। इसी क्रम में शिक्षा के लिए जियो शिक्षा AI, स्वास्थ्य के लिए जियो आरोग्य AI, कृषि के लिए जियो कृषि और आम उपयोग के लिए जियो भारत IQ जैसे प्लेटफॉर्म पेश किए गए, जो स्थानीय भाषाओं में AI आधारित सहायता उपलब्ध करायँगे।

Related posts

भोजपुर:मादक पदार्थों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवहार न्यायालय, आरा में नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

नौसेना प्रमुख का श्रीलंका दौरा।

rktvnews

एनएसओ, इंडिया और आईआईएमए ने डेटा-संचालित नीति और नवाचार को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

rktvnews

भारत में 6जी मानकीकरण की नेतृत्व-क्षमता, देश ऐसी प्रौद्योगिकियों का वैश्विक निर्यातक बन सकता है: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (डीएसटी) सचिव

rktvnews

सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिज प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने को रूस के गिरेडमेट, रोसाटॉम, मॉस्को और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मॉस्को के साथ संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं के संबंध में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment