RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

बिहार:पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अक्टूबर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री स्व अर्जुन मंडल के पुत्र सुबोध कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।
पूर्व मंत्री स्व अर्जुन मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

देवघर:मिट्टी के दीये और ग्रीन पटाखे का करें उपयोग: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment