RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड )18 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 114 की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस परियोजना से संबंधित शेष सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि पथ निर्माण कार्यों में जहां समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, उन पर संबंधित अंचल अधिकारी अपने स्तर से त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बाधाओं को दूर करें, जिससे निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो सकें।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: बिहार पुलिस महिलाओं को 15 सितम्बर से ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध करायेगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क परियोजना के क्रियान्वयन को गति दी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने की कृषि हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया।

rktvnews

बक्सर: 30 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment