RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 सितंबर। शनिवार को झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल कुमार की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों व विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिले के अलग-अलग विधानसभा स्तर से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे विधायक ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की गई प्रगति को साझा करते हुए यह बताया गया कि शेष कार्यों को भी समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ पूरा किया जा रहा है। समिति ने प्रस्तुत प्रगति की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों ताकि, योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच सके। समिति ने यह भी रेखांकित किया कि विभागीय समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और स्थानीय जनभागीदारी विकास की गति को और अधिक सशक्त बनाएगी।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बक्सर:कर्नाटक की दंपति की भरी गोद, अनाथ बच्ची को मिला माँ का आँचल।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: किंगफिशर और शाहाबाद हीरोज को दिया गया वॉक ओवर।

rktvnews

कोडरमा:ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार का कल्याणकारी प्रयास…. गरीबों को मिलेगा “अबुआ आवास” योजना से अपना आशियाना।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment