RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उच्च विद्यालय सरथुआ में सेमिनार सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मार्च।महिला दिवस पखवाड़ा के अवसर पर all womens and girls विषय पर महिलाओं एवं बलिकाओं के अधिकार न्याय और समान अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सेमिनार सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजिन +2 उच्च विद्यालय सरथुआ में किया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला परिषद सदस्य वंदना राजवंशी, जिला परिषद सदस्य पूनम कुशवाहा, भोजपुर जिला बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुनीता सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विषय प्रवेश कराते हुए संस्था के सचिव रामनाथ ठाकुर ने किया।अपने उद्बोधन में वंदना राजवंशी ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं और बालिकाओं को समान अवसर सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना अति आवश्यक है ।जिला परिषद सदस्य पूनम कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने करनेकी जरूरत है ।डॉ सुनीता सिंह ने अपने अनुभव को साझा करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय तथा शिक्षा एवं उनके विकास के लिए सभी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है।महिला सशक्तिकरण से संबंधित सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए गए जिनमें पिंकू, रितिका, रोशनी कुमारी, रीता कुमारी, जुबेद अली, रोशनी, अंशु कुमारी, रिया कुमारी इत्यादि थी जिन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

rktvnews

बक्सर:AMF कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

BSDAV में डीएवी बिहार प्रक्षेत्र “जे” की दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स ने ‘ट्रिनिटी स्टडी अब्रॉड’ की वृद्धि के साथ वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में अपने विस्तार को मजबूत किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 जून 26

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment