RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विपक्ष द्वारा संसद परिसर को पिकनिक स्पॉट बनाना लोकतंत्र के मंदिर का अपमान : दुर्गा राज

गैस की कथित किल्लत का भ्रामक प्रचार करना अशोभनीय है:राजेश सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मार्च। रविवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं जिला प्रभारी द्वारा आरा परिसदन सभागार मे प्रेस वार्ता किया गया। दुर्गा राज ने कहा कि संसद भवन के जाकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित ‘चाय पार्टी’ आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है।संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। किंतु इस घटना के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार से ‘पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट’ बनाने का प्रयास किया गया। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने वहां बैठकर विरोध का नाटक किया, जो संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, इस दौरान देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भ्रामक प्रचार भी किया गया, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भोजपुर जिला मे भी जिलाधिकारी द्वारा गैस की कोई कमी नही होने की बात कही गई है
वही जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस प्रकार के राजनीतिक नाटकों के माध्यम से केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है जिसे देश की जनता उन्हे कभी माफ नही करेगी।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम मे सीडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,निशांत सिंह,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह,संतोष पांडेय,भुनेश्वर ठाकुर आदि थे।

Related posts

CAPFIMS को AIIMS, नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए CAPFIMS और AIIMS के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

सफाईकर्मियों में वाहन चालकों का होता है महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब पर कसा शिकंजा — चुनाव एवं त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त, छापेमारी तेज।

rktvnews

मछली फीड उत्पादन।

rktvnews

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment