RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गोरखपुर में आयोजित होने वाली भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुरी संगोष्ठी में “परिचय दास” का “भोजपुरी संस्कृतिः परम्परा आ समकाल” विषय पर होगा मुख्य व्याख्यान।

प्रो. परिचय दास

RKTV NEWS/गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर।पूर्वांचल की सांस्कृतिक परंपराओं को नई दृष्टि देने वाली भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) द्वारा 20 दिसम्बर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर, गोरखपुर में एक दिवसीय भोजपुरी संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इस संगोष्ठी का प्रमुख केंद्र होगा
प्रो. रवींन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ( प्रोफेसर, नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय, नालंदा) का मुख्य व्याख्यान, जिसकी प्रतीक्षा साहित्य-जगत और भोजपुरी समुदाय दोनों करेंगे। प्रथम सत्र में प्रो. परिचय दास “भोजपुरी संस्कृतिः परम्परा आ समकाल” विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान देंगे। उनकी भाषा-चेतना, उनकी विश्लेषणशीलता और लोक-संस्कृति की गहरी समझ संगोष्ठी को एक ऊँचे बौद्धिक स्तर पर ले जाएगी। उनका वक्तव्य यह दिखाएगा कि भोजपुरी संस्कृति किस प्रकार परम्परा से लेकर आधुनिकता तक का जीवित सेतु बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि होंगी डॉ. वर्षा रानी बिसोर्स और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव।
संगोष्ठी में विशेष आमंत्रित वक्ताओं में
प्रो. प्रभाकर सिंह (समन्वयक, भोजपुरी अध्ययन केंद्र, बीएचयू, वाराणसी), वन्दना श्रीवास्तव ( नालंदा ), बिहार)का भी सहभाग होगा, जिनके वक्तव्य भोजपुरी के विविध पक्षों को और अधिक समृद्ध करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन केशव मोहन पाण्डेय करेंगे और दूसरे सत्र “पूर्वांचल के विवाह संस्कार” के गीत–गवनई की प्रस्तुति का संचालन शिवेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया जाएगा
इस आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के पदाधिकारियों द्वारा निभाई जाएगी।डॉ. रूप कुमार बनर्जी (क्षेत्रीय निदेशक, भाई), प्रमिला श्रीवास्तव (संरक्षक, भाई),डॉ. राकेश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाई); ये सभी मिलकर कार्यक्रम के संचालन, संरचना और सांस्कृतिक भावभूमि को एक सुव्यवस्थित रूप प्रदान करेंगे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

75 की दहलीज पर हमारा संविधान : बृंदा करात

rktvnews

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

बक्सर: नशा मुक्ति अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment