RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:फैजपुर निनाना -बिहारीपुर सड़क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई थी 88 लाख रुपए की धनराशि से सड़क 1 साल के अंदर सड़क जगह-जगह से हो रही क्षतिग्रस्त।

घटिया निर्माण को देखकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को जांच करने के दिए निर्देश।

मनको के विपरीत किया गया सड़क निर्माण कार्य।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)21 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज फैजपुर निनाना से बिहारीपुर को जाने वाली 1700 मीटर सड़क का निरीक्षण किया जिसका निर्माण पिछले वर्ष ही अक्टूबर नवंबर में पूर्ण हुआ है यह परियोजना 88 लाख रुपए की थी सड़क के कार्य की गुणवत्ता की शिकायत बिहारीपुर के निवासी ओंकार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर की जिसके निस्तारण का उल्लेख आर ई एस विभाग ने जल निगम की पाइप पेयजल योजना की पाईप लाईन के संदर्भ में बताया कि पाइप लाइन से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है जबकि ओंकार सिंह की शिकायत 23 जनवरी 2024 की है और पाइप लाइन सड़क के साइड में जुलाई 2024 में डाली गई है जिलाधिकारी को संदेह होने पर आज उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया ,सड़क के निर्माण कार्य की घटिया सामग्री को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की 1 साल के अंदर बनी सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है और गड्ढे बन रहे हैं इसकी टेक्निकल जांच अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए की यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिक परियोजनाओं में से एक थी सड़क का निर्माण करते समय मानकों का भी पालन नहीं किया गया है इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें जांच कमेटी गठित की है और जो भी विभाग इसमें दोषी पाया जाएगा उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पूर्ण कराया गया था जिसकी डीपीआर के आधार पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ । और पटरी भी दो-दो मीटर की नहीं बनाई गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम अमित कुमार सहायक अभियंता आरईएस ग्राम प्रधान फैजपुर निनाना सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्साह के साथ शुरू हुई हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर: 17 अगस्त को विहंगम योग संस्थान आरा में पधारेंगें विज्ञानदेव जी: महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

आरा में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने किया विरोध! कहा ये न्याय संगत नहीं।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

बक्सर:किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment