RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वामी विवेकानंद एवं शहीद भगत सिंह मंडल में नागरिकों संग खेली फूलों की होली।
नरेला होली मिलन सामाजिक समरसता का संगम : मंत्री सारंग

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)16 मार्च।नरेला विधानसभा में रविवार को स्वामी विवेकानंद एवं शहीद भगत सिंह मंडल में आयोजित होली मिलन समारोह में उत्सव, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और क्षेत्रवासियों को होली एवं रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मंत्री सारंग ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। पारंपरिक फाग गीतों, ढोल-ताशों की गूंज और होली के लोकसंगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर हो उठा।
गौरतलब है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में विगत कई दिनों से सभी मंडलों में क्रमश: होली मिलन समारोहों का आयोजन किया जा रहा था। स्वामी विवेकानंद एवं शहीद भगत सिंह मंडल में आयोजित समारोह इस वर्ष के श्रृंखलाबद्ध आयोजनों का अंतिम कार्यक्रम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
मंत्री सारंग ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का पावन अवसर है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भूलकर एकता, सकारात्मकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में सभी पर्व और त्योहार पूरे उत्साह, अपनत्व और सामूहिक भागीदारी के साथ मनाए जाते हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण है।

नरेला में हर वर्ष मनाया जाता है होली मिलन समारोह

मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा के सभी मंडलों और वार्डों में प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, सद्भाव और सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त बनाया जाता है।

समारोह में राधा-कृष्ण झांकी के साथ भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

सभी मंडलों में आयोजित नरेला होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी, पारंपरिक भजन, लोकगीत और होली के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जिसने पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बन गया।

हर मंडल में मंत्री सारंग का हुआ भव्य स्वागत

नरेला होली मिलन समारोह के दौरान हर मंडल में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री सारंग का पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री सारंग के साथ मिलकर फूलों की होली खेली और फाग गीतों के साथ रंगोत्सव की खुशियाँ भी साझा कीं।

Related posts

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप आरा इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के विरोध में डीएमके सरकार का किया पुतला दहन।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

rktvnews

आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को छठे वेतन आयोग अनुरूप ग्रेड पे में संशोधन कर वेतन निर्गत करने की मांग संबंधी दिया आवेदन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment