RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए: महापौर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मार्च। शुक्रवार को आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में रेडक्रॉस सोसायटी में 8 वाँ रक्तदान महोत्सव आयोजित हुआ जिसमें कुल 10 सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरा मेयर इंदु देवी, डॉ रवि रंजन,अश्वनी कुमार, कर्नल राणा प्रताप सिंह व आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से किया। अपने उद्गार व्यक्त कर मेयर इंदु देवी ने रोटी बैंक कार्यों की सराहना की और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए।रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही।इन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी बढ़ चढ़कर रक्तदान कर रही है जो समाज के लिए शुभ संकेत है। डॉ रवि रंजन ने बतलाया रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है।
आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया की रक्तदान को लेकर युवाओं में जागृति बढी है।लेकिन इसे पंचायत स्तर तक लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना समय की मांग है।अध्यक्षा सोनाली देवी ने कहा आरा रोटी बैंक जरूरतमंद को रक्त प्रदान कर जान बचाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर रेड क्रॉस की तरफ से चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह,समाजसेवी सरफराज अहमद ,शमशाद प्रेम, डॉक्टर सुनीता सिंह, कुमुद सिंह, टेक्नीशियन धर्मेंद्र पांडे प्रभात मिश्रा मनोज शाह आदि सक्रियता से लग रहे। कार्यक्रम का मॉनिटरिंग सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने किया।
रक्तदान करने वालों में अघोरी दीपक बिहार आकाश रंजन अमिताभ शंकर दिनेश सिंह प्रभात कुमार रोशन कुमार रितेश कुमार रंजन,दीपू,श्रुति अग्रवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।धन्यवाद ज्ञापन अखौरी दीपक बिहारी ने किया।

Related posts

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

गया: डीएम ने दिए अवैध बालू खनन एवं परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने हेतु अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक सह जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

चतरा: डीसी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

समाज विकास नहीं कर सकता, अगर आप 50 प्रतिशत मानवता को न्याय नहीं देते- उपराष्ट्रपति

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों को चार व पांच को कागजात जमा कराने का मौका।

rktvnews

Leave a Comment