आरा/ भोजपुर 27 फरवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक आहूत की गई! बैठक से महत्वपूर्ण बिंदु निम्नवत है-
1.निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निदेशानुसार 29.2.2024 से 195-अगिआँव विधानसभा के उपचुनाव से सम्बंधित EVM /VVPAT का प्रथम स्तरीय जाँच(FLC )किया जाना है!
2. एफएलसी से संबंधित कार्य दिनांक 29.2.2024 से प्रारम्भ किए जाने की सूचना दी गई!साथ ही अनुरोध किया गया कि वह स्वयं या अपने प्राधिकृत प्रतिनिधि को FLC के दरम्यान उपस्थित रहें!
3. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतू अपेक्षित सहयोग करने का अनुरोध किया गया!
4. सभी मतदान केंद्रों पर BLA की नियूक्ति करने का अनुरोध किया गया।
