
आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति एवं ओटीपी जारी होने में आ रही तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय तथा अनुमंडल स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
जिला मुख्यालय, भोजपुर – 06182-248702
अनुमंडल स्तर पर हेल्पलाइन नंबर
आरा सदर – 06182-233325
जगदीशपुर – 06181-223048
पीरो – 06181-223301
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति अथवा ओटीपी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में उपर्युक्त दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराएं, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।
