RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा प्रखंड के दर्जनों गांव मे बाढ का पानी घुंसा,हजारों एकड़ मे लगी सफल नष्ट : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर) 11 अगस्त।आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे आज कहा है कि बड़ी तेजी से बाढ का पानी सदर प्रखंड के गांवों मे घुंस रहा है बाढ का खतरा आरा प्रखंड के गांवों पर मंडराने लगा है भकुरा पंचायत के बसंतपुर दलित टोला मे पानी घुंस गया है,धुधुआं के बिन्दटोली और यादव टोली मे घुंस गया है वही बरजा, इजरी ,बाधाकोल,तेतरिया सहित दर्जनों गांव बाढ मे घिर गये है। आरा नगर के उजियार टोला ,मझौंआ मे भी बाढ का पानी प्रवेश कर गया है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा प्रखंड में बाढ पूर्व होम वर्क करते हुए अंचल कार्यालय द्वारा बाढ प्रभावितों की सूची तैयार की गई है जिसमें बड़े पैमाने पर बाढ प्रभावित इलाके की जनता का नाम सूची से गायब कर दिया गया है।
आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि आरा प्रखंड के अनुश्रवण समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाय और संभावित बाढ के खतरे से मुकाबला करने के लिए हर संभव उपाय किए जाए।भाकपा माले नेता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि NDRF की टीम आरा प्रखंड में हमेशा मौजूद रहे।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने मझौंआ के पास डुब कर मरे मृतक अंकुश कुमार पाण्डेय पिपरपांती 17 वर्ष,अतुल कु.शुक्ला -शुकुलपुरा 17 वर्ष, व शुभम कुमार – देवनगर मझौंआ 14 वर्ष के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवार को पांच लाख ₹ मुआवजा शीघ्र देने की मांग की है।
बाढ प्रभावित इलाके का दौरा करने वाली भाकपा माले की टीम मे क्यामुद्दीन अंसारी, पवन कुमार, वार्ड पार्षद मो.फैज उर्फ राजन,युवा नेता हिम्मत यादव, राजद नेता मुन्ना यादव थे।

Related posts

राजस्थान:प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के सर्वागिंण विकास के लिए किसान आयोग सदैव कटिबद्ध :अध्यक्ष किसान आयोग

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम के समक्ष नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मिल्की अनाईठ एवं झोपड़पट्टी के लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, दो दिनों में 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लॉकहीड मार्टिन की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर:क्रांति ज्योति माता पिता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं कैडर कैंप का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment