RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिले में LPG सिलेंडरों की नहीं है किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)13 मार्च।आज समाहरणालय, रोहतास स्थित जिला पदाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में जिले के सभी घरेलू गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, सप्लाई ऑफिसर एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि रोहतास जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा बॉटलिंग प्लांट से नियमित रूप से आपूर्ति भी जारी है।
बताया गया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग उपभोक्ता अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन या संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर करा सकते हैं। बुकिंग के उपरांत प्राप्त ओटीपी के आधार पर उपभोक्ता एलपीजी गैस सिलेंडर का उठाव कर सकते हैं।
उपलब्ध स्टॉक एवं बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी निरंतर उठाव एवं वितरण की निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की बुकिंग या भंडारण से बचें।
घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित मामलों के अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन/जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 06184-226072 एवं 06184-226093) क्रियाशील है। कोई भी उपभोक्ता या आम नागरिक इस संबंध में सूचना, शिकायत अथवा जानकारी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन नंबरों पर दे सकते हैं, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, कहा स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है।

rktvnews

नमामि गंगे द्वारा दिल्ली में यमुना तट और गंगा बेसिन में गंगा घाटों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन।

rktvnews

रांची: असम के मुख्यमंत्री ने उद्योगपति अजय सिंह को किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन की सतर्कता!करनामेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब के साथ की युवक की गिरफ्तारी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में किया गया मुख्यमंत्री द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण सहित राशि अंतरण का सीधा प्रसारण।

rktvnews

Leave a Comment