RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।एसेंस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास भोजपुर के द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए सघन रूप से समुदाय मे जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत बालिका शिक्षा और ड्रॉपआउट बच्चियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अभियान के तहत पंचायत, गाँव, स्कूल मे सघन रूप से जागरूकता की जा रही है। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान परिवार को बालिकाओ की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही बच्चियों के हित मे कार्यक्रम की जानकारी सुविधाओ का लाभ के बारे मे बताया जा रहा है। बच्चियों के स्कूल मे उपस्थिति और शिक्षा प्राप्ति से बाल विवाह रोकने मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
संस्था की सचिव कुमारी सुनिता सिंह ने यह बताया की बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, इसे रोकने के लिए सरकार के साथ साथ सामाजिक संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। शिक्षित बनाकर ही सामाजिक बुराइयों को यथा बाल विवाह, यौन शोषण,नशा उन्मूलन अन मेल शादी आदि को रोका जा सकता है।बच्चियों को स्कूल जोड़ों अभियान के तहत संस्था के समन्वयक एवं कार्यकर्ता जागरूकता सघन रूप से चला रहे है तथा स्कूल से जुड़ रहे है। जिससे की ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: स्कूल पहुचने का कार्ये कर रहे है। शिक्षा ही महत्वपूर्ण सामाजिक अस्त्र-शस्त्र शस्त्र है जिसके माध्यम से समाज के कमजोर बच्चियों शिक्षित बनाकर समाज व राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है और राष्ट्रपति जैसा सर्वोच्च संवैधानिक पद भी हासिल किया जा सकता है।शिक्षा ही उन्नति का सर्वोच्च मार्ग है।

Related posts

भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा ने 76वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

गढ़वा पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

खान मंत्रालय कल से दो दिवसीय महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई।

rktvnews

Leave a Comment