RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर ( बिहार)13 मार्च।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गणिपुर, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, सुब्रत कुमार सेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गणिपुर, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रमेश प्रशर तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), मुजफ्फरपुर, विजय कुमार भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक अंबुरी सालिमु राजुलु द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन के कार्यक्रम समन्वयक के रूप में एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर के अन्वेषक भीमसेन भी उपस्थित रहे।
इस मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं आधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिससे कारीगरों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क का एक सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, कारीगर एवं आम नागरिक उपस्थित रहे तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 10 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी को सर्टिफिकेट वितरण किया गया । 18 विभिन्न ट्रेड से 54 स्टॉल लगाये गये । कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक अंबुरी सालिमु राजुलु द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
यह प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शन का अवलोकन करने एवं उद्यमियों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होगा।

Related posts

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

01 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पेट्रोल पंप मालिक से लूट। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग में एक अपराधी सहित आरक्षी को लगी गोली।

rktvnews

भोजपुर:अडानी को बचाने के लिए देश पर साम्प्रदायिक उन्माद थोपना बंद करो: निरंजन केशरी

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ, सुखाड एवं आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं के लिए कालाजार प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment