RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मॉयल ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का जुलाई माह का सर्वाधिक‍ उत्पादन हासिल किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 अगस्त।मॉयल ने जुलाई 2025 में प्रतिकूल मौसम के बावजूद 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि है।
मॉयल ने भारी वर्षा के बावजूद अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान मजबूत परिचालन का प्रदर्शन किया, जिसमें उत्पादन 6.47 लाख टन (वर्ष-दर-वर्ष 7.8 प्रतिशत वृद्धि), 5.01 लाख टन की बिक्री (पिछले वर्ष की इसी अवधि से 10.7 प्रतिशत अधिक) और 43,215 मीटर की अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग (पिछले वर्ष की इसी अवधि से 11.4 प्रतिशत अधिक) रही।
मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मॉयल टीम को बधाई दी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद उत्पादन और बिक्री बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों की सराहना की।

Related posts

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज:समाहरणालय के सभी संभागों का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

Leave a Comment