RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)11 मार्च।दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सभी गैस एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।
बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियमित रूप से जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की जरूरतों का समय पर समाधान हो सके।
एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि प्रशासन वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस एजेंसियों और एपीपी मित्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर पूर्व की तरह निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

Related posts

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

पितृसत्ता में कैद आरएसएस!

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण किया स्मरण।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment