RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन।

पटना/बिहार 14 फरवरी। पुरैनिया पुनपुन में 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। महिलाओं और बच्चों को भारत कोकिला सरोजनी नायडू के जीवनी के बारे में बताया गया और उनसे सिख लेने को कहा गया साथ ही साथ कुछ खेल का आयोजन कर विजेता को पुरूस्कार वितरण भी मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक महिला एवम बाल विकास निगम वंदना प्रेयसी द्वारा किया गया। वहीं नारी गुंजन की सचिव सुधा वार्गिज के बातों को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता सह ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने रखा। रॉय ने कहा कि नारी गुंजन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े महादलित महिलाओं को अपने प्रयास और उनके साथ के बल पर उन्हें समाज के मुख्य धारा से जुड़ने का न सिर्फ प्रयास करेगी बल्की उन्हें सशक्त भी बनाने का भरपूर मदद कर रही है। उन्होंने कहा की बस उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। जहां नारी समान रूप से पुरुषों के साथ आगे नहीं बढ़ेगी उस देश में पुरी तरक्की हो ही नहीं सकती। नारी को जरूरत है हर क्षेत्र में पहले से ज्यादा अपनी पहचान बनाने की। जैसे जैसे नारी की पहचान बढ़ते जायेगी वैसे वैसे हमारे देश की उन्नति की गाथा लिखती जायेगी।

Related posts

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड मे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 फ़रवरी 25

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

rktvnews

भोपाल:उद्योग स्थापना के लिए मध्यप्रदेश बन चुका है देश का आइडियल डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चितौड़गढ़:डीब्रीफिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

Leave a Comment