RK TV News
खबरें
Breaking News

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

भारत के शीर्ष बी-स्कूल्स की आठ टीमें करेंगी एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 राष्ट्रीय खिताब के लिए मुकाबला।

मुंबई/महाराष्ट्र ( एजेंसी, पीआर 24 ×7) 03अक्टूबर।भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट की घोषणा की। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), मुंबई में आयोजित सेमी-फिनाले राउंड में जीत हासिल कर एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर), मुंबई की टीम ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई।
सेमी-फिनाले में भारत के प्रमुख बी-स्कूल्स से आई 3,500 से अधिक एंट्रीज़ में से चुनी गई 40 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें कोलकाता, शिलांग, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, कोझिकोड और विशाखापट्टनम जैसे शहरों के संस्थान शामिल थे। कड़े मल्टी-स्टेज मूल्यांकन के बाद शीर्ष 8 टीमें ग्रैंड फिनाले तक पहुँचीं।
एसपीजेआईएमआर मुंबई से स्तुति राजेश शाह, पृतीश वाधवा और एशन शर्मा ने फाइनलिस्ट स्थान सुरक्षित किया। अन्य चयनित संस्थानों में एमआईसीए अहमदाबाद, आईआईएम मुंबई, एससीएमएचआरडी पुणे, एसआईबीएम पुणे, शैलेश जे. मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट- आईआईटी बॉम्बे, एनएमआईएमएस मुंबई और आईआईएम अहमदाबाद शामिल रहे।
इस मौके पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें रवीन्द्र शर्मा, चीफ- ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर और ई. थिरुमुदी पंडियन, ज़ोनल डायरेक्टर- वेस्ट ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
सेमी-फिनाले पर टिप्पणी करते हुए रवीन्द्र शर्मा ने कहा, “आइडिएशनएक्स 2.0 का सेमी-फिनाले युवा भारत की उस क्षमता का प्रेरक प्रदर्शन है, जो बीमा के भविष्य को लेकर एक नई सोच सामेन ला सकता है। छात्रों ने जिस रचनात्मकता और व्यावहारिक सोच का प्रदर्शन किया, वह युवाओं की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाता है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में, हम मानते हैं कि व्यक्तियों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए स्वतंत्र करना चाहिए, साथ ही उनके प्रियजनों की ज़रूरतों का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। आइडिएशनएक्स जैसी पहल इसी सोच को आगे बढ़ाती है। भारत में बीमा की पैठ अभी-भी 4% से कम है, ऐसे में नवाचारी और स्केलेबल समाधान ज़रूरी हैं, ताकि 2047 तक ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ का सपना पूरा किया जा सके। यहाँ दिखी युवाओं की ऊर्जा, डिजिटल-फर्स्ट सोच और प्रतिबद्धता हमें विश्वास दिलाती है कि हम मिलकर एक आर्थिक रूप से सुरक्षित और मज़बूत भारत का निर्माण करेंगे।”
30,000 से अधिक छात्रों की भागीदारी और शीर्ष 100 बी-स्कूल्स की मौजूदगी के साथ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का आइडिएशनएक्स 2.0 एक गतिशील मंच बन गया है, जहाँ बीमा क्षेत्र के लिए नई सोच और नवाचार सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे यह पहल ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रही है, ये युवा इनोवेटर्स भारत में बीमा को समझने और अनुभव करने के तरीकों को बदलने की क्षमता लेकर आ रहे हैं।
यह कार्यक्रम एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की उस दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह युवाओं को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और 2047 तक भारत को एक वित्तीय रूप से सुरक्षित और लचीला राष्ट्र बनाने में योगदान देता है।

Related posts

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: डीएम ने छठ घाटों एवं आवागमन मार्गो पर सभी आवश्यक सुविधाओ को सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा – जदयू राज्य में सत्ता संरक्षण से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment