
RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)09 मार्च।8 मार्च को “जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में स्थानीय राजेंद्र सभागार में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त डा० प्रदीप कुमार सिंह एवं जीविका समूह की दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामनायें देते हुए अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य एवं महत्त्व पर चर्चा किया और कहा की वर्तमान में महिलाओं के प्रति सरकार काफी सजग है एवं महिलाओं के अधिकार को हर संभव सर्वोच्च स्थान पर रखा जा रहा है | साथ ही सरकार अपनी सभी योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचाने हेतु वचनबद्ध है।इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अपने रोजगार, सम्मान एवं अधिकारों के लिए शपथ भी दिलाया गया।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले भर से आई हुई कई जीविका दीदियों ने अपने जीवन में विकास के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया की जीविका समूह से जुड़ कर एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किस प्रकार आज वो अपने परिवार के साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढती जा रही हैं। इस क्रम में चकिया प्रखंड से आई नीलम देवी जीविका समूह से जुड़ने के बाद अनेको कार्य कर आज अपने गांव में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वहीँ पताही प्रखंड से आई रश्मि संध्या जीविका दीदी अधिकार केंद्र के समन्वयक के रूप में कार्य कर वर्तमान में अपनी सामाजिक और आर्थिक स्तिथि में काफी सुधार कर चुकीं है। इस अवसर पर चकिया प्रखंड की मुन्नी देवी ने महिलाओं के जीवन स्तर को शिक्षा से सवारने की अपील की और कहा की शिक्षा से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है और वो अपने बेटियों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करवा रही हैं |
इस कार्यक्रम में कई जीविका दीदियों को उनके द्वारा किये गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन जीविका के अधिकारी रीना कुमारी ने किया।जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी सौरभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया | इस अवसर पर संचार प्रबंधक राकेश प्रसाद, राजू कुमार पासवान, अभिषेक आनंद, अमित कुमार, नीलम तिवारी, सामंथा रानी, सूरज कुमार विश्वकर्मा सहित जीविका जिला और प्रखंड स्तरीय महिलाकर्मी और अधिकारीगण सहित सैकड़ों जीविका दीदीयां एवं कैडर शामिल हुईं |
