RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल पर किया झंडोत्तोलन।

समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी द्वारा किया गया झंडोत्तोलन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)27 जनवरी।76 वां गणतंत्र दिवस समारोह संपूर्ण जिला क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय महाराजा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जनक राम मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण द्वारा गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया तथा झंडोत्तोलन किया गया।
इस अवसर पर सांसद, डॉ0 संजय जायसवाल, महापौर, नगर निगम, बेतिया,गरिमा देवी सिकारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, हर किशोर राय, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, बेबी कुमारी, निधि राज, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
मुख्य समारोह स्थल के उपरांत समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। विकास भवन में उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेतिया में पुलिस अधीक्षक, शौर्य सुमन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रधान द्वारा अपने कार्यालय तथा आवंटित महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया।
मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम चम्पारण जिला के योगदान एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को साझा किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कृषि कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायती राज कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय, जिला मद्य निषेध कार्यालय, नगर निगम, बेतिया, जीविका कार्यालय, आइसीडीएस कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि विभागों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी।

Related posts

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों ने बिक्री में किया करोड़ का आंकड़ा पार,चेहरे पर खिली आत्मविश्वास की मुस्कान।

rktvnews

भोजपुर:1794 से 1860 ई0 काल के शाहाबाद डिस्ट्रिक के पत्राचार अभिलेखों को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

तमिल के बाद अब हिंदी में धमाल मचाने आ रही ‘अरनमनई 4’।

rktvnews

Leave a Comment