RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव की 18 को जारी होगी अधिसूचना,प्रेस वार्ता कर डीएम और एसपी ने दी जानकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। मंगलवार को भोजपुर समाहरणालय में तरारी विधानसभा को लेकर प्रेस वार्ता का कार्यक्रम आयोजित हुआ।भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा चुनाव की भारतीय निर्वाचन आयोग की घोषणा की पृष्ठभूमि में जिला पदाधिकारी और भोजपुर एसपी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके आवश्यक जानकारियां दी गई।उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन की अधिसूचना 18 अक्टूबर 24 को जारी की जाएगी तथा 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन फॉर्म लिए जाएंगे।28 अक्टूबर को नॉमिनेशन पेपर का स्क्रुटनी होगा तथा 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी नाम वापसी कर सकते हैं। मतदान की तिथि 13 नवंबर है तथा 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। डीएम ने बताया कि पीरो में 85 ,तरारी में 147 और सहार में 99 मतदान केंद्रों की संख्या है। तरारी विधानसभा में कुल 308907 मतदाता है। एसपी मिस्टर राज ने कहा कि वहां के हर एक चौक चौराहे पर चेकिंग अभियान लगाया गया है। कहीं से कोई मतदाताओं को लुभाने के लिए कैस लेकर नहीं जाए उसका ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मतदाताओं से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील भी की गई।

Related posts

महामानव जी, देश को थोड़ा तो बख्श दो!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटि तथा राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का उद्घाटन किया – हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में छलांग।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्ष्ता में ऑनलाइन माध्यम से पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न!कुल 6 नये अल्ट्रासाउण्ड खोलने के प्रस्ताव को पूर्ण दस्तावेज व भौतिक सत्यापन कर अगले बैठक में रखने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:चैता महोत्सव पर हुआ सर्व धर्म मिलन समारोह, देर रात गूंजे लोकगीत।

rktvnews

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लावारिस हालत में पड़े झोले में शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment