RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

संपूर्ण राजस्थान भ्रमण पर प्रबुद्ध लेखक सुरेश पटवा की शोधपूर्ण किताब “शौर्य भूमि की सैर” लोकार्पित हुई।

“आजकल लोग मोबाइल की आँख से दुनिया देखते हैं। यह किताब लेखक ने अंतश्चेतना से लिखी है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी…..डॉक्टर जितेंद्र सोनी, आईएएस, जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट जयपुर

“यह किताब केवल पठनीय ही नहीं अपितु विद्वानों के द्वारा गहन विमर्श की माँग करती है….वरिष्ठ साहित्यकार, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (सेवा निवृत)

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)09 मार्च।भोपाल के प्रबुद्ध लेखक सुरेश पटवा की सम्पूर्ण राजस्थान यात्रा वृतांत ओर शोधपूर्ण पुस्तक “शौर्य भूमि की सैर” डॉक्टर जितेंद्र सोनी, आईएएस, जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के मुख्य आतिथ्य में प्रौढ़ शिक्षा समिति, झालान सांस्कृतिक क्षेत्र, जयपुर के तत्वाधान में “अमराई” के मंच पर लोकार्पित हुई। हरि राम मीणा, वरिष्ठ साहित्यकार, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (सेवा निवृत), सारस्वत अतिथि के रूप में, राव शिवराज सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार और कैलाश मेश्राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी ने विमोचित कृति को लेखक के “गहन अध्ययन चिंतन मनन और शोध का परिणाम बताया। उन्होंने कहा की आजकल लोग मोबाइल की आँख से दुनिया देखते हैं। यह किताब लेखक ने अंतश्चेतना से लिखी है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।” हरि राम मीणा के अनुसार किताब केवल पठनीय ही नहीं अपितु विद्वानों के द्वारा गहन विमर्श की माँग करती है। वरिष्ठ साहित्यकार आभा सिंह ने समीक्षा करते हुए कहा कि यह पुस्तक लेखक के गहन अध्ययन, सघन यात्रा और खोज का नतीजा है। लेखक की बारीक दृष्टि, विश्लेषण क्षमता और कल्पना शीलता इसे उत्कृष्ट रचना बनाती है।” राव शिवराज पाल ने शायराना अंदाज़ में कहा कि पुस्तक को लेखक ने एक मुकम्मल कारवां बनाया है।” साकार श्रीवास्तव ने पुस्तक को राजस्थान का इतिहास, भूगोल, संस्कृति का आईना बताया। कैलाश मेश्राम ने पुस्तक को अत्यंत रोचक शैली में लिखा है जो इसे शोध ग्रंथ की श्रेणी में रख इसे उत्कृष्ट बनाता है। राजस्थान की कई यात्राओं में लेखक के सहयात्री कैलाश मेश्राम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लेखक यायावरी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इन्होंने यात्रा वृत्तांत के अनुभवों को अत्यंत रोचक शैली में प्रस्तुत किया है। सुरेश पटवा ने अपने लेखकीय वक्तव्य में कहा कि उनमें बचपन से किताबें पढ़ने और घुमक्कड़ी, अन्वेषण, विश्लेषण और मीमांसा की प्रवृत्ति विकसित हुई है। जो मेरे लेखन को स्वाभाविक रूप से सरस बनाती है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार दयाराम वर्मा ने सुरेश पटवा को बहु आयामी लेखक निरूपित किया। पुस्तक लोकार्पण के पश्चात 28 रचनाकारों ने काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिसमें बड़ी संख्या में जयपुर के साहित्यकार उपस्थित रहे। अमराई के अध्यक्ष साकार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

हत्याकांड के फरारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा।

rktvnews

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री का वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा।

rktvnews

डीएफएस सचिव ने नई दिल्ली में ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरणों (डीआरएटी) के प्रमुखों और ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया बिहार लघु उद्यमी योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment