RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 जुलाई।ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतवासियों और भारत और ब्राजील के बीच मित्रता के स्थायी संबंधों का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी के निर्माता रहे हैं और यह पुरस्कार द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके अथक प्रयासों के प्रति सम्मान है।
प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को अपने मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को एमआरआई और सीटी स्कैन के आर्थिक स्वरूप में वर्णित किया।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास लमितिये-2024” में भाग लेने के लिए के लिए सेशेल्स रवाना हुई।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

भोजपुर:माउंट जी लिट्रा में भोजपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सद्गुरु भवरोग का करते हैं हरण :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

सीआईसीटी का स्टॉल बना तमिल भाषा-संस्कृति का सेतु, ‘तमिल करकलाम’ से सरल हो रहा भाषा अध्ययन।

rktvnews

Leave a Comment