
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च।पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज द्वारा शनिवार को महिला थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अंतर्गत लंबित सभी कांडों की गहन समीक्षा की तथा अनुसंधान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन करने एवं सभी मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
