RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)08 मार्च।ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं उनके सुचारु संपादन को लेकर जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद सभागार में परिषद की अध्यक्षा रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, बिजली आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी बैठक में प्रस्तुत की।
अध्यक्षा रीना देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सरकार के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस पर अध्यक्षा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसकी जानकारी संबंधित सदस्यों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ कार्य करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंच सके। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में सांसद वीणा देवी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायकगण अजीत कुमार, रंजन कुमार,कोमल सिंह तथा बेबी कुमारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला परिषद की उपाध्यक्ष निरुपमा सिंह, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, जिला परिषद के अन्य सदस्यगण, उप विकास आयुक्त सहित कई विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:गुरु पूर्णिमा पर देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा गुरु वंदन एवं योग उत्सव।

rktvnews

प्रधानमंत्री का वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा।

rktvnews

वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सागर सिंह का निधन! श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा नेता

rktvnews

जयपुर:वर्षों पुराना विवाद हुआ खत्म — जिला कलक्टर की पहल से बनी आपसी सहमति— ग्रामीण सेवा शिविर बना सौहार्द और समाधान का मंच, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

rktvnews

नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की होती है अराधना।

rktvnews

व्यंग्य:जो रगों में ही न दौड़ा, तो फिर सिंदूर क्या है🤪

rktvnews

Leave a Comment