RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राज्य स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन, पटना ने वैशाली को हराया, बना चैंपियन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।स्थानीय आरवीएस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर चल रही पांचवीं सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 2025-26 के भव्य आयोजन का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अयोजन सचिव डॉ कुमार विजयेश ने बताया कि दूधिया रोशनी में आयोजित इस रस्साकसी प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों से आई टीमों ने एक दूसरे को हराने के लिए खूब पसीना बहाया। लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेली गई। इस प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल के बदौलत पटना,वैशाली भोजपुर और कैमूर जिले की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां पटना ने भोजपुर को तथा वैशाली ने कैमूर को हरा कर फाइनल का टिकट हासिल किया। पटना और वैशाली के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के रोमांच को देख कर दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं जहां पटना ने वैशाली को हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं कैमूर और मेजबान भोजपुर के बीच तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई में कैमूर ने बाजी मारी और तीसरा स्थान ले कर प्रतियोगिता का कांस्य पदक अपने नाम किया जबकि भोजपुर को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार वैशाली के टीम से खेल रहे अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन राठौर को दिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय की निदेशिका सह अयोजन अध्यक्ष डॉ कांति सिंह, राज्य संघ की सचिव नीतू कुमारी , वरीय अधिवक्ता श्री मार्कण्डेय बहादुर सिंह ,रोहतास जिले के खेल प्रभारी विनय कृष्ण, तथा सासाराम के डीपीएम कुमार वैभव ने बारी बारी से पुरस्कृत किया जबकि इस पूरे कार्यक्रम का संचालन आयोजन के टेक्निकल चेयरमैन चन्दन पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमोद पाण्डेय, विनय सिंह ,रविन्द्र त्रिपाठी, कुश जी, उपेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार ,आकाश प्रतीक ,अरुण कुमार बाला, पूजा सिन्हा , पूजा देवी,प्रियता प्रसाद आयुष दुबे, ताशू कुमार, शुभम् सिंह, वरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद थें।

Related posts

मुख्य सचिव ने जोधपुर संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिला कलक्टरों और विशेषाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बहुआयामी विकास और सामाजिक सरोकारों का बेहतर क्रियान्वयन दर्शाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

चतरा:76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, परेड, झांकी समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

उत्पाद और पेटेंट बनाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोगात्मक वित्त पोषण के प्रभाव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन

rktvnews

Leave a Comment