RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: त्रिवेणी संगम पहुंचे राजद सुप्रीमो,आचार्य संजीव दुबे ने किया मंत्रोचार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 दिसंबर। राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को रायपुर बिंदगांवा तट पर आयोजित त्रिवेणी संगम आरती में शामिल हुए जहां आचार्य संजीव दुबे जी महाराज ने विधि विधान से संगम आरती हेतु पूजा अर्चना करते हुए लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य लाभ हेतु भी मंत्रो का उच्चारण किया। राजद सुप्रीमो ने आचार्य संजीव दुबे जी महाराज के वैदिक मंत्रों के उद्घोष की सराहना की।
विदित हो की रायपुर बिंदगावा त्रिवेणी संगम तट पर संगम आरती का आयोजन किया गया था जिसमे लालू प्रसाद यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगो को संबोधित करते हुए त्रिवेणी संगम पर अपने आध्यात्मिक विचार साझा किए साथ ही पूरे धार्मिक विधि विधान से आयोजित किए गए संगम आरती की सराहना करते हुए आचार्य संजीव दुबे जी महाराज की पूजन शैली की भी सराहना की और उन्हें अपने आवास आने हेतु आमंत्रित भी किया।इस दौरान उन्होंने ने बिहार वासियों हेतु भी मंगल कामना की। साथ ही यह आह्वाहन किया की यदि राज्य में उनकी सरकार आयेगी तो उक्त संगम तट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेंगे।कार्यक्रम में व्यास रामा शंकर सिंह द्वारा गीतो की भावविह्वल प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो को मंचासिन प्रमुख लोगो में बी डी सिंह,गुड्डू यादव,बलवन टोला मुखिया अशोक यादव,शिव जी सिंह,शैलेश सिंह आदि द्वारा अंग वस्त्र से सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हिमांशु जी द्वारा किया गया।

Related posts

कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC – 2023) से सम्बंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को किया चेक वितरित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment