RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफ़ल आयोजन हेतु तैयारी बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 मार्च।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओ से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने, योजनाओं से लाभान्वित किए जाने वाले अधिक से अधिक लाभुकों की सूची तैयार करने तथा परिसंपत्ति वितरण की भी सूची तैयार कर सौपने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के योग्य लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावा निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी किशोर प्रसाद, सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आधार पंजीकरण, सहकारिता, कल्याण, आपूर्ति, बाल संरक्षण, जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं संग सरकार की आज बैठक हुई।

rktvnews

Leave a Comment