RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीयू के साथ भारत के समझौते के बाद नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/31 मई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के साथ एक समझौता किया है। इसके अंतर्गत क्षेत्र में विकास सहयोग और तकनीकी सहायता गतिविधियों के लिए नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन का एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।
इस अनुमोदन से भारत, विकासशील देशों (दक्षिण-दक्षिण) और त्रिकोणीय सहयोग को बढावा देने के लिए डाक क्षेत्र के विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा सकेगा। भारत सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए एक फील्ड प्रोजेक्ट विशेषज्ञ, कर्मचारी और कार्यालय स्थापित करेगा। सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के साथ समन्वय करके यह कार्यालय क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, डाक सेवाओं की दक्षता और गुणवत्ता में सुधार, डाक प्रौद्योगिकी में वृद्धि, ई-कॉमर्स और व्यापार संवर्धन पर परियोजनाएं तैयार करेगा तथा लागू करेगा।
इससे भारत के राजनयिक संबंधों का विस्तार होगा और अन्य देशों विशेष रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संबंध सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। इससे वैश्विक डाक मंचों पर भारत की उपस्थिति बढ़ेगी।

Related posts

इंदौर:दूरदर्शन से कथक में ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की गौरवशाली कलाकार बनीं डॉ. अंजना चौरसिया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोलकाता में ‘कॉर्पोरेट भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:सॉफ्टवेयर के माध्यम से नशा छोड़ने वालों तथा नशा मुक्ति केंद्रो की ऑनलाइन होगी निगरानी।

rktvnews

दरभंगा:01 सितम्बर को बेनीपुर के बलनी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया पीरो स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने धमार-धोबहा पथ का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment