RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: बक्सर:जिला पदाधिकारी ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया स्वागत।

 

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 अक्टूबर।बिहार में 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है। जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के बाद बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं एवं अंतरराष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का विजेता है। इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास ओर खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ- साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।
एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मास्कॉट “गुड़िया” है, जो बिहार में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेमपूर्ण शब्द है। यह मास्कॉट “गौरैया” से प्रेरित है, जो एक संकटग्रस्त प्रजाति है, और यह सहनशक्ति, ताकत और प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है।
ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य बिहार के पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का जश्न मनाना एवं टूर्नामेंट के बारे में उत्साह पैदा करना है।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2024 को बक्सर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किला मैदान बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के खिलाड़ियों एवं कोच का स्वागत बक्सर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा किया गया।
किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल द्वारा जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल को ट्रॉफी हस्तांतरित करते हुए पास द बॉल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को दूसरे खिलाड़ियों को पास दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बिहार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयास के फलस्वरूप एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार राज्य को प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के सहभागिता रखने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में ट्रॉफी के साथ आई विशिष्ट टीम को शुभकामनाओं के संदेश के साथ विदा किया गया।

Related posts

बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

rktvnews

बिहार की भूमि भारत की दार्शनिक नींव का जन्मस्थल:उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:एजुकेशन हब लाइब्रेरी का राजेश्वर पासवान ने किया हुआ उदघाटन।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment