RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 मार्च।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) का निरीक्षण किया तथा इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस योजना के पूर्ण होने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एस॰एच॰-106) तथा पटना-बख्तियारपुर नया फोर लेन (एन॰एच॰-30) आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी।
इस कार्य के पूरा होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को पुराने एवं नए दोनों पथों से सीधी सम्पर्कता हो जाएगी, जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इसके पश्चात् गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बख्तियारपुर के नए भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा है ताकि छात्रों के पठन-पाठन में सुविधा हो। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ डुमर सिंह की प्रतिमा स्थल के पास बनाए जा रहे पार्क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
साथ ही गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का भी स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी।
हमलोग राज्य में लगातार सड़क, पुल/पुलियों एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करा रहे हैं। सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो और आने वाले समय में देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा, सदन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल से बातचीत की।

rktvnews

आजमगढ़:जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024।

rktvnews

6 करोड़ में होगा नांगल चौधरी शहर जगमग: डॉ अभय यादव

rktvnews

Leave a Comment