RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया! सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देहरादून/उत्तराखंड 18 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों, गुरूजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में मन में पूर्णतः जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। सच्चे और अच्छे मन से कार्य हों, तो इससे बड़ी आत्मसंतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, पूलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, निदेशक अभियोजन  पी.वी.के. प्रसाद, सचिव  एस.एन. पाण्डेय, डीआईजी  जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर सचिव  अतर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करने के लिए व्यापक एकीकृत भूमि प्रबंधन प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है: राष्ट्रपति

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-X के पांचवें दिन का नेतृत्व किया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया श्री नंदन पुस्तकालय का निरीक्षण।

rktvnews

दो दिवसीय ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment