RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में दरभंगा प्रमंडल प्राप्त किया प्रथम स्थान :अध्यक्ष

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )02 जनवरी।बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल दरभंगा सचिव निशा राज ने बताया कि माह मार्च 2024 से अब तक सड़क दुर्घटना के 106 वादों का निष्पादन किया गया है।
अध्यक्ष ( जज) राजकुमार प्रसाद बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण प्रमंडल दरभंगा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवारों के बीच 658.91 लाख रुपये मुआवजा हेतु आदेश पारित किया गया है। साथ ही 26 वादों में 128.2 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह कार्यालय आयुक्त दरभंगा ,प्रमंडल दरभंगा में संचालित है।
उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय(MoRTH) ने e-DAR/iRAD ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट नमक पोर्टल विकसित किया है। जिसमें हितधारक के रूप में पुलिस विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग,बीमा कंपनी एवं एम.ए.सी.टी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में ई-डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट e-DAR के माध्यम से प्रथम वाद का निष्पादन एम.ए.सी.टी दरभंगा से किया गया है। दरभंगा जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत आवेदक बबलू पोद्दार को मैग्मा इंश्योरेंस के तरफ से 8.80 लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित वादों का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाएगा।
राजकुमार प्रसाद अध्यक्ष बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण प्रमंडल दरभंगा ने बताया कि 106 वादों में से 40 वाद गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं रहने के कारण वाहन स्वामी के विरुद्ध पारित किया गया है।
अध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य में बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के मामले में दरभंगा प्रमंडल प्रथम स्थान पर है।

Related posts

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने की आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में लिंफेटिक फाइलेरिऐसीस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

संकट के दिनों में साहित्य सम्मेलन के ढाल बने डा जगदीश पाण्डेय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना।

rktvnews

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।

rktvnews

Leave a Comment