RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई. में स्टॉक ट्रेडिंग सेमिनार का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 23 जनवरी। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में सोमवार को स्टॉक ट्रेडिंग सेमिनार का फिरोज आलम, दिनेश चौधरी, दीपक कुमार, दिलीप ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन किया गया।
उक्त सेमिनार का संचालन अनुदेशक संजय कुमार द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि शिक्षा जिस किसी भी प्रकार का मिले, हमें ग्रहण करना करना चाहिए, पता नहीं जिन्दगी में कब किस तकनीक की आवश्यकता आ जाय, इसलिए हमें हर तरह की तकनीक का ज्ञान रखना चाहिए।
कार्यक्रम में अजय कुमार ठाकुर, ट्रेडिंग एक्सपर्ट द्वारा स्टॉक ट्रेडिंग के बारे में उपस्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के कर्मी एवं प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से बताया गया।
उन्होंने कहा कि जो भी प्रशिक्षणार्थी या कर्मी विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन अपने-अपने संस्थान में जमा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कमिटी के सदस्य मोनु झा, गणेश कुमार, किशोर कुमार एवं रीना कुमारी ने विशेष कर अपना योगदान दिया।
उक्त अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ अनुदेशक अनिल कुमार, मनोरंजन पाठक, प्रमोद कुमार, गौड़ीशंकर यादव, सदानन्द कुमार, राकेश कुमार झा, बच्चा बाबु यादव पिन्कु मिश्रा सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

किसानों की स्थिति में सुधार लाने हेतु वर्षों से बंद पड़े नलकूपों और पंपों का जीर्णोधार आवश्यक:जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष 2026 एवं मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिला प्रशासन की सुदृढ़ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी।

rktvnews

परंपरागत ढंग से श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों की सघन जांच,कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संपन्न!नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्वगुरु बनेगा:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment