RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त विशाल कुमार पांडेय

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)21 जुलाई। कड़ी मशक्कत और लंबे इंतजार के बाद बिहार के आरा के उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह से 68 लाख रुपए की ठगी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरा के मौलबाग के रहने वाले विशाल कुमार पांडेय को दिल्ली पुलिस ने द्वारका सेक्टर 17 से गिरफ्तार किया। दो दिन पहले विशाल पांडे की एक तस्वीर सामने आई जिसमें उसे लोजपा(रामविलास) यानी चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन करते देखा गया। इसके बाद रांची की पुलिस हरकत में आई और दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के सेक्टर 17 से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोप है कि विशाल पांडेय ने आरा के बखोरापुर के निवासी, उद्योगपति और समाजसेवी, अजय सिंह से 68 लाख की ठगी 2021 में रांची में रेलवे में ठेके के नाम पर कर ली थी।
उद्योगपति अजय सिंह के द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर आरोप है कि विशाल पांडे पैसे वापिस देने के बजाय जान से मारने की भी धमकी दिया करता था।
पैसे की वापसी न हो पाने की सूरत में उद्योगपति अजय सिंह ने कानून राँची के पंडरा थाना में विशाल पांडे के खिलाफ केस दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस ने दर्जनों बार आरा के मौलबाग में उसके आवास पर छापामारी की लेकिन हर बार विशाल पांडे पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।
विशाल पांडे दिल्ली के द्वारका में छुप कर रह रहा था। इसकी भनक तब लगी जब दो दिन पहले लोजपा (रामविलास) पार्टी की सदस्यता लेने की उसकी फोटो सोशल मीडिया में आई।
इसके तुरन्त बाद रांची पुलिस हरकत में आई और दिल्ली जाकर दिल्ली पुलिस की मदद से विशाल पांडे को गिरफ़्तार कर लिया गया।
विशाल पांडे फिलहाल दिल्ली में पुलिस की गिरफ्त में है।
रांची, मुंबई और आरा में रहकर अपना कारोबार कर रहे उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि विशाल पांडे की गिरफ्तारी बेहद जरूरी थी। उसकी वजह से धन की हानि के साथ साथ मैं लगातार मानसिक परेशानी से गुजर रहा हूं।

Related posts

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवार भी महंगाई राहत कैंप से जोड़े जाएँ – मुख्य सचिव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नियमित कार्यों पर प्राथमिकता से दें ध्यान : जिला पदाधिकारी

rktvnews

समर सोपान

rktvnews

राजस्थान:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

रियर एडमिरल वी गणपति ने पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कमांडेंट का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment