आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 नवंबर। शतरंज खेल के प्रति प्रतिभावान खिलाड़ियों में अभिरुचि बढ़ाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा 5 नवंबर को दिया जाएगा।
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए पूर्णता निशुल्क है,एक दिवसीय है और जीत के लिए नए-नए टिप्स देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। शतरंज खेल प्रेमी सभी छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकते हैं। बताते चलें कि इसका आयोजन पकड़ी गैस एजेंसी रोड आरा में स्थित दी मैट्रिक्स बायोलॉजी क्लास के सभागार में होगा शतरंज संघ द्वारा संचालित दी गैम्बिट शतरंज अकादमी द्वारा 5 नवंबर को 10 बजे से प्रसिद्ध शतरंज कोच रंजन कुमार सिन्हा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसमें खिलाड़ियों को ओपनिंग गेम, एन्ड गेम के साथ हीं साथ चैस क्लॉक के सही इस्तेमाल की भी जानकारी दी जाएगी।
